UP Praveen Yojana : रोजगार के नए अवसर और नई स्किल सिखाना, पात्रता

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री में अपने राज्य के विद्यार्थियों के लिए जो पढ़ाई कर रहे हैं उनको पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास के लिए भी एक योजना को शुरू किया है। इस योजना का नाम UP Praveen Yojana है। अगर आप भी इस योजना का हिस्सा बनने का सोच रहे हैं तो आपको इस योजना के बारे में सब कुछ पता होना चाहिए। हम इस आर्टिकल में आपको इस योजना के बारे में सारी जानकारी देंगे।

इस योजना के माध्यम से 10वीं और 12वीं के छात्रों को स्वावलंबी बनाने के लिए स्कूलों में पढ़ाई के दौरान कौशल विकास मिशन के अंतर्गत उनको कोर्स सीखा कर सर्टिफिकेट भी दिया जाएंगे।

आज हम बात करेंगे UP Praveen Yojana  क्या है, इसके लिए आवेदन कैसे करें, आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किस प्रकार के दस्तावेज होने चाहिए। आवेदक की आयु सीमा क्या होनी चाहिए। आवेदक की पात्रता क्या होनी चाहिए। आवेदक को इस योजना से क्या लाभ होगा। इस तरह की पूरी जानकारी आज हम इस पोस्ट की मदद जानेंगे, यदी आपको भी इससे संबंधित जानकारी चाहीए तो इस आर्टिकल को पुरा अंत तक पढ़े।

UP Praveen Yojana Highlights 

योजना का नाम UP Praveen Yojana 
योजना की शुरुआत कब हुई2024
योजना को शुरू कियायोगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यवोकेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से Job Ready Skill Develop करना
योजना से लाभार्थी उत्तर प्रदेश के छात्र

UP Praveen Yojana क्या है?

UP Praveen Yojana उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर इस योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्रों को कौशल विकास मिशन के तहत कोर्स कराए जाएंगे और उनको इनके लिए सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

इस योजना के अंतर्गत आने वाले कोर्स को आप केवल दसवीं या 12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान ही कर पाएंगे। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार चाहती है की 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों का कौशल विकास स्कूल समय में ही हो जाए जिससे आगे चलकर उन्हें रोजगार मिल जाए।

UP Praveen Yojana का उद्देश्य 

UP Praveen Yojana का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक स्कूलों के वे छात्र जो 10वीं और 12वीं में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। उनको कौशल विकास मिशन के तहत कोर्स करने हैं। जिससे उन्हें सरकार के द्वारा सर्टिफिकेट मिलेंगे अगर अपने स्कूली समय में इस योजना का लाभ लेते हैं तो आने वाले समय में उनके पास एक अच्छा रोजगार होगा।

UP Praveen Yojana के लाभ और विशेषताएं 

  • हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस योजना को शिक्षा विभाग एवं कौशल विकास के प्रयासों से शुरू किया। 
  • इस योजना का लाभ केवल 10वी या 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को ही मिलेगा। 
  • उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश में केवल 150 स्कूलों का चयन किया जाएगा। 
  • इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं के लगभग 28000 छात्रों को ट्रेनिंग दी जा चुकी हैं।
  • इस योजना का पूरा संचालन यूपी का शिक्षा मंत्रालय कर रहा है।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी को नई नई स्किल सीखने का मौका तो मिलेगा, ही साथ में नए नए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
  • इससे राज्य के युवा को अपनें कारकिर्दी की एक नई दिशा मिलेगी। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
  • इस योजना के तहत जो भी ट्रैनिंग मिलेगी वो भी राज्य में ही मिलेगी। लाभार्थी दूसरे राज्य के जाने की जरुरत नहीं है।

UP Praveen Yojana की पात्रता

  • आवेदन करने वाला विद्यार्थी माध्यमिक स्कूल का छात्र होना चाहिए। 
  • केवल 10वीं और 12वीं के बच्चों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 
  • पढ़ने वाला अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लाभार्थी छात्रों एक ही बार आवेदन कर सकता है।

UP Praveen Yojana किसके लिए है?

UP Praveen Yojana माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए है जो 10वीं और 12वीं में पढ़ रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वह आगे चलकर एक अच्छा रोजगार प्राप्त कर सके।

UP Praveen Yojana के लिए जरूरी Documents 

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आवेदक का 10वीं और 12वीं की मार्कशीट 
  • बैंक खाते की जानकारी
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आवेदक का मोबाइल नंबर

UP Praveen Yojana Registration कैसे करें 

उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस योजना के लिए कोई भी आधिकारिक वेबसाइट को शुरू नहीं किया है लेकिन जल्द ही इसके लिए वेबसाइट शुरू की जा सकती है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप अपने माध्यमिक विद्यालय में इस योजना के बारे में जानकारी लेकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। और जैसे ही सरकार इसकी आधिकारिक वेबसाइट को जारी करती है तो हम अपने आर्टिकल की मदद से आपको सूचित कर देंगे।

इसे भी पढ़े ;

UP Praveen Yojana Ka Helpline Number

UP Praveen Yojana का अभी तक कोई भी हेल्पलाइन नंबर सरकार के द्वारा शुरू नहीं किया है क्योंकि अभी तक इस योजना को आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है।

FAQs

UP Praveen Yojana क्या है?

UP Praveen Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री ने कौशल विकास विभाग के साथ मिलकर इस योजना को माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए शुरू किया है। जिसमें उन्हें कौशल विकास के तहत कोर्स कराए जाएंगे और उनके सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

UP Praveen Yojana की शुरुआत कब हुई?

UP Praveen Yojana की शुरुआत योगी जी ने 2024 में ही की है।

UP Praveen Yojana का उद्देश्य क्या है?

UP Praveen Yojana का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास के कोर्स भी करना है जिससे उन्हें भविष्य में रोजगार के लिए परेशान ना होना पड़े।

UP Praveen Yojana का Registration कैसे करें?

UP Praveen Yojana के लिए अभी आप कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसकी आधिकारिक वेबसाइट सरकार के द्वारा जारी नहीं की गई है।

Leave a Comment