MRC Adda UP Kisan Uday Yojana: उत्तर प्रदेश के किसानों को फ्री में सोलर पंप देना, आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानों की खेती में सुधार करने तथा किसानों की सहायता करने के लिए एक योजना लेकर आई है जिसका नाम UP Kisan Uday Yojana है। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 2024 में ही की है।

इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को फ्री सोलर पंप दे रही है। उत्तर प्रदेश सरकार फ्री में 10 लाख सोलर पंप लगाने का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में रखा है। जिससे किसानों को खेती करने में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

आज हम बात करेंगे UP Kisan Uday Yojana क्या है, इसके लिए आवेदन कैसे करे, आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना होगा। आवेदक की पात्रता और आयु सीमा क्या होनी चाहिए। इस तरह की पूरी जानकारी आज हम जानेंगे। इसके लिए इस आर्टिकल को पुरा अंत तक पढ़े।

UP Kisan Uday Yojana Highlights 

योजना का नाम UP Kisan Uday Yojana 
योजना की शुरुआत कब हुई2024
योजना को शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार ने 
योजना का मुख्य उद्देश्यउत्तर प्रदेश के किसानों को फ्री में सोलर पंप देना।
योजना से लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य के किसान
योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 

UP Kisan Uday Yojana क्या है?

UP Kisan Uday Yojana उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी 2024 में शुरू किया है। इस योजना के जरिए राज्य के किसानों को फ्री में सोलर पंप दिए जाएंगे और उत्तर प्रदेश सरकार 5 साल तक इनकी रख रखाव की जिम्मेदारी भी लेगी। इन पंप के लगने से पहले की तुलना में बिजली की भी बचत होगी। 

उत्तर प्रदेश में फ्री में सोलर पंप लगने से किसानों को खेती करने में भी मदद मिलेगी और खेती के उत्पादन में भी वृद्धि होगी। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार 10 लाख किसानों को सोलर पंप फ्री में दे रही है।

UP Kisan Uday Yojana का उद्देश्य 

UP Kisan Uday Yojana का मुख्य उद्देश्य किसानों को फ्री में सोलर पंप देना है ताकि किसानों की आय में वृद्धि की जा सके। इस योजना के माध्यम से किसानों की खेती में होने वाली उपज में भी वृद्धि होगी जिससे उनकी आय और ज्यादा बेहतर होगी। 

UP Kisan Uday Yojana के लाभ और विशेषताएं 

  • Up किसान उदय योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के 10 लाख युवाओं को इसका लाभ दे रही है। 
  • इस योजना के तहत सोलर पंप लगने से किसानों को बारिश पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। 
  • इस योजना में सोलर पंप 5 से लेकर 7.5 हॉर्स पावर के लगाए जाएंगे। 
  • इस योजना के आने से अब किसानों को बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उनके बिजली के बिल में भी 35% से ज्यादा तक की कमी आएगी।

UP Kisan Uday Yojana की पात्रता

  • उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ लेने के लिए आपका उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। 
  • इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के किसानों को ही मिलेगा। 
  • ऐसे किसानों को इसका लाभ मिलेगा जिनके पास सोलर पंप के सेट उपलब्ध नहीं है। 
  • इसके तहत आवेदन करने वाले के पास कृषि करने योग्य भूमि होनी चाहिए। 

UP Kisan Uday Yojana किसके लिए है?

UP Kisan Uday Yojana उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के सभी किसानों के लिए शुरू किया है जिसमें लगभग 10 लाख से ज्यादा सोलर पंप लगाए जाएंगे। जिससे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को बारिश पर आश्रित न रहना पड़े।

UP Kisan Uday Yojana के लिए जरूरी Documents 

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का पहचान पत्र 
  • किसान विकास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • खेती की जमीन के दस्तावेज 
  • आवेदक का मोबाइल नंबर 
  • बैंक खाते की जानकारी

UP Kisan Uday Yojana Registration कैसे करें ?

अगर आपने उपर बताई जानकारी को अच्छे से पढ़ लिया है और आप भी इस योजना के लिए पात्र है, तो आप भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है, यदी आपको आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है, तो ऐसे में आपको नीचे बताई प्रक्रिया की मदद से आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है।

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग उत्तर प्रदेश ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • फिर आपको आवेदन करने से पहले Login Id बनानी होगी।
  • जिसके लिए आपको सबसे पहले CUG User Login में पूछी गई जानकारी जैसे अपना जनपद, User Name और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा फिर आपकी Login की सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अब आपके सामने पंजीकरण करें का एक Option दिखाई देगा जिस पर आपको Click करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने पंजीकरण फार्म खुलकर आ जाता है।
  • इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारी अच्छे से भरनी होगी।
  • और फिर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना होगा।
  • इस तरह से आप उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना में अपना पंजीकरण कर लेते हैं।

इसे भी पढ़े :

UP Kisan Uday Yojana Ka Helpline Number

UP Kisan Uday Yojana के लिए आवेदन करना चाहते है, और आपने आवेदन भी कर दीया लेकीन आपको आवेदन करने में कही परेशानी हो रही है तो ऐसे में आपकों इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना होगा।

हेल्पलाइन नंबर 1912

FAQs

UP Kisan Uday Yojana क्या है?

UP Kisan Uday Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य में 10 लाख सोलर पंप पर लगवाने के लिए शुरू किया है। जिससे किसानों को खेती करने के लिए पानी की कमी ना हो सके।

UP Kisan Uday Yojana की शुरुआत कब हुई?

UP Kisan Uday Yojana की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024 में ही की है।

UP Kisan Uday Yojana का उद्देश्य क्या है?

UP Kisan Uday Yojana का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य में किसानों को फ्री में सोलर पंप उपलब्ध कराना है जिससे उन्हें सिंचाई करने में समस्या न हो।

UP Kisan Uday Yojana का Registration कैसे करें?

UP Kisan Uday Yojana के लिए आप आवेदन कृषि विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

Leave a Comment