Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 : वार्षिक आय ₹2 लाख से कम है, तो जरूर लाभ मिलेगा

कोरोना वायरस के कारण विदेश ने ही नहीं बल्कि हमारे देश ने भी कई चुनौतियों का सामना किया है। ऐसे में ही देश के कई सारे बच्चे जो अपने माता-पिता या फिर माता-पिता में से किसी एक को कोरोनावायरस संक्रमण के चलते हो चुके हैं यानी कि उनकी मृत्यु हो गई है ऐसे ही बच्चों की उत्तर प्रदेश सरकार ने सहायता करने के लिए Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 लेकर आई है। जिसमें उत्तर प्रदेश के इन अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगे। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक अपने राज्य से लगभग 197 ऐसे बच्चों की पहचान की है। जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई है तथा 1800 बच्चे ऐसे पाए गए हैं। जिनमें से किसी के माता या पिता की मृत्यु हो गई है, ऐसे सभी बच्चों के लिए योगी सरकार आर्थिक सहायता के साथ-साथ उन्हें बाल सेवा के अंतर्गत उनकी शिक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखेगी। अगर आपकी नजर में भी कोई ऐसा बच्चा है जिसके माता-पिता में से एक है या माता पिता नहीं है, तो आप इसे उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई गई इस योजना के बारे में बता सकते हैं।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 Highlights 

योजना का नाम Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 
योजना की शुरुआत कब हुई2021
योजना को शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यकोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक सहायता देना
योजना से लाभार्थी अनाथ हुए उत्तर प्रदेश के बच्चे
योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन 

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 क्या है?

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा 30 मई 2021 को शुरू किया गया था। जिसमें ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिनकी कोरोना के समय में माता-पिता की मृत्यु या माता या पिता की मृत्यु हो गई हो ऐसे बच्चों को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस योजना में जो बच्चे का पालन पोषण कर रहा है उसके अभिभावक को ₹4000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा अगर कोई लड़की अनाथ हुई है तो उसकी शादी के लिए सरकार सारा खर्च उठाएगी। अगर अनाथ हुए बच्चे की आयु 10 वर्ष से कम है, और उसका कोई अभिभावक भी नहीं है तो उसे राजकीय बाल गृह आवास सुविधा प्रदान करके वहां उसे स्कूली शिक्षा दी जाएगी और लैपटॉप टैबलेट भी पढ़ाई करने के लिए दिए जाएंगे।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 का उद्देश्य 

Mukhyamantri Bal Seva Yojana का मुख्य उद्देश्य कोरोना कल में अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक सहायता देना है अगर बच्चे की आयु 10 वर्ष से कम है तो उन्हें राजकीय बाल गृह आवास में रखना है और उसकी पढ़ाई लिखाई को पूरा करवाना है। उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों के भरण पोषण के लिए हर महीने ₹4000 की आर्थिक सहायता देती है।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 के लाभ और विशेषताएं 

  • इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र पाए गए बच्चों को ₹4000 की आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दी जाती है। 
  • मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाएगा जिनके माता-पिता में से कोई एक नहीं है या दोनों नहीं है।
  • अगर अनाथ हुए बच्चे की आयु 10 बच्चे काम है तो उसे राजकीय बाल गृह आवास में पढ़ाई पूरी करने के लिए छोड़ दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत लड़कियों की शादी के लिए ₹100000 दिए जाएंगे।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 की पात्रता

  • मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को मिलेगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत उन बच्चों को लाभ दिया जाएगा जिनके माता-पिता या किसी एक की मृत्यु मार्च 2022 पहले से हुई होगी। 
  • इसमें माता-पिता की वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 किसके लिए है

Mukhyamantri Bal Seva Yojana उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में अनाथ हुए बच्चों के लिए शुरू किया है जिसमें लगभग 1800 बच्चे ऐसे पाए गए हैं। जिनके माता-पिता किसी एक की मृत्यु हुई है उन सभी को हर महीने सरकार आर्थिक सहायता के रूप में ₹4000 की राशि देगी। 

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 के लिए जरूरी Documents 

  • बच्चों का आयु प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • बच्चे के अभिभावक का आधार कार्ड 
  • बच्चे का फोटो 
  • माता-पिता का या माता या पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र 
  • माता-पिता का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

इसे भी पढ़े:

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 Registration कैसे करें 

  • मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने नजदीकी ग्राम विकास पंचायत अधिकारी या जिला तहसील में जाना होगा। 
  • वहां जाने के बाद मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का आवेदन फार्म प्राप्त कर ले। 
  • उसके बाद इस आवेदन फार्म में आपको अपनी सभी जानकारी ध्यान पूर्वक करनी होगी।
  • इस आवेदन फार्म के साथ-साथ अपने जो भी जरूरी दस्तावेज है उन सभी को लगा दें। 
  • फिर आवेदन पत्र और लगाए गए सभी दस्तावेजों को ग्राम विकास पंचायत अधिकारी या जिला तहसील में जाकर जमा कर दें। 
  • उसके बाद उत्तर प्रदेश के बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति के द्वारा 15 दिन के अंदर आपके आवेदन की जांच की जाएगी और उसके बाद आपको इस योजना का लाभ मिल जाएगा। 

FAQs

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 क्या है?

Mukhyamantri Bal Seva Yojana उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए शुरू किया है।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 की शुरुआत कब हुई?

Mukhyamantri Bal Seva Yojana उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 30 मई 2021 को शुरू किया गया था।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 का उद्देश्य क्या है?

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में अनाथ के बच्चों को आर्थिक सहायता देना है बच्चों के बारे में पोषण के लिए ₹4000 की आर्थिक सहायता हर महीने दी जाती है।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 का Registration कैसे करें?

Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2024 के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी तहसील या ग्राम पंचायत में जाकर ऑफलाइन कर सकते है।

Leave a Comment